मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत जिले के लिए 123 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया
देवभूमि टुडे
चंपावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत जिले के लिए 12379.61 लाख रुपये के 8 लोकार्पण और 8 शिलान्यास किया। आज 29 जून को चंपावत रोडवेज स्टेशन में हुए मुख्य संवाद एवं भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि चंपावत के इतिहास में विकास का नया अध्याय जुड़ रहा है। उन्होंने कहा क्रिटिकल केयर यूनिट में MRI का हुआ है। अब लोगों को दूर जाने की जरूरत नहीं होगी। रोडवेज परिसर में सिटी सेंटर, कॉर्बेट ट्रेल के लोर्कापण से यहां के विकास और रोजगार तथा व्यापार दोनों बढ़ेगा। कहा कि आने वाले समय में चंपावत एक मॉडल बनकर उभरेगा। इससे पूर्व मुख्यमंत्री धामी ने चंपावत जिले को MRI मशीन की सौगात दी। CSR मद से मिली इस मशीन का आज लोकार्पण किया गया और एक व्यक्ति का MRI भी हुआ।
मौजूद थे ये लोग:
भाजपा जिला महामंत्री मुकेश कलखुडिय़ा के संचालन में हुए कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत, जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद सिंह अधिकारी, पालिकाध्यक्ष प्रेमा पांडेय, गोविंद वर्मा, ब्लॉक प्रमुख अंचला बोहरा, दर्जा मंत्री श्याम नारायण पांडेय व मुकेश महराना, हुकुम सिंह कुंवर, पूर्व विधायक पूरन सिंह फर्त्याल वरिष्ठ नेता एडवोकेट शंकर दत्त पांडेय, सतीश चंद्र पांडेय, जिला पंचायत सदस्य कृष्णा जोशी, शैलेश जोशी, KMVN के निदेशक रोहित बिष्ट, भाजपा प्रदेश मंत्री निर्मत माहरा, उपाध्यक्ष कैलाश अधिकारी, सुंदर सिंह बोहरा आदि।








इन योजनाओं के लोकार्पण हुए:
अमोड़ी में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र:2.18 करोड़
नरियालगांव पशु प्रजनन क्षेत्र में विकास कार्य: 6.59 करोड़
टनकपुर में सुभाष चंद्र बोस छात्रावास निर्माण:3.20 करोड़
पाटी तहसील में आवासीय भवन: 3.29 करोड़
झालाकुड़ी लिफ्ट सिंचाई योजना: 1.64 करोड़
पड़ंगा में लिफ्ट सिंचाई योजना: 1.38 करोड़
चंपावत में MRI और 50 बेड का क्रिटिकल यूनिट का शेष कार्य: 6 करोड़
चंपावत में जिम कॉर्बेट ट्रेल: 3.49 करोड़
इन योजनाओं के हुए शिलान्यास:
टनकपुर में मीडिया सेंटर व गेस्ट हाउस निर्माण:14.24 करोड़
खेतीखान सड़क से भागेश्वर मंदिर सड़क निर्माण: 60.81 लाख
तामली सड़क से कमैला-कांडा सड़क निर्माण:1.37 करोड़
तामली सड़क से कठाड़-सिमल्टा सड़क निर्माण: 1.60 करोड़
रमैला-दमतौला सड़क में डामर: 2.62 करोड़
चंपावत रोडवेज स्टेशन में सिटी सेंटर निर्माण: 62.33 करोड़
चल्थी-नौलापानी सड़क सुधारीकरण: 7.54 करोड़
तामली के भूमियादेव मंदिर सौंदर्यीकरण: 84.14 लाख
चंपावत पालिका में विकास कार्य:4.82 करोड़
© 2026. All Rights Reserved.