Saturday Sep 19, 2026

देवीधुरा में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान प्रशिक्षण वर्ग में होंगे शामिल

देवभूमि टुडे

चंपावत/देवीधुरा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल 16 मई को चंपावत जिले के देवीधुरा का एक दिनी दौरा करेंगे। पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 के अंतर्गत आयोजित जिला प्रशिक्षण वर्ग में मुख्य अतिथि के रूप में हिस्सा लेंगे।

 

मुख्यमंत्री शनिवार दोपहर 1:10 बजे जीआईसी देवीधुरा खेल मैदान में बनाए गए हेलीपैड पर पहुंचेंगे। इसके बाद वह सड़क मार्ग से सीधे मां वाराही मंदिर देवीधुरा के लिए प्रस्थान करेंगे। मुख्यमंत्री प्रसिद्ध धार्मिक एवं आस्था के केंद्र मां वाराही धाम, देवीधुरा मंदिर परिसर में संचालित विभिन्न विकास एवं निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण भी करेंगे।






Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.