Friday Oct 2, 2026

अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस पर उत्तराखंड के 13 जिलों के 20 वरिष्ठ नागरिक देहरादून में हुए सम्मानित

शिक्षा, करियर काउंसलिंग, स्वरोजगार, उद्यमिता

सहित कई सामाजिक क्षेत्रों में योगदान देने पर हुआ सेवानिवृत्त सामाजिक कार्यकर्ता जनार्दन चिल्कोटी का सम्मात

देवभूमि टुडे

चंपावत/देहरादून। शिक्षा, करियर काउंसलिंग, स्वरोजगार, उद्यमिता सहित कई सामाजिक क्षेत्रों में योगदान देने वाले प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता एवं सेवानिवृत्त बैंक अधिकारी जनार्दन चिल्कोटी को प्रदेश की राजधानी में सम्मान से नवाजा गया। समाज कल्याण विभाग की ओर से दिए जाने वाले इस सम्मान को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज 1 अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस के मौके पर दिया। 

चिल्कोटी के अलावा उल्लेखनीय समाज सेवा करने वाले प्रदेश के 19 अन्य बुजुर्गों को भी सम्मान मिला। समाज कल्याण विभाग द्वारा गए सम्मान में चंपावत के सबसे कम 62 साल की उम्र और सबसे उम्रदराज शख्स हरिद्वार के 93 वर्ष कैलाश चंद्र शर्मा हैं।

चिल्कोटी ने कहा कि यह सम्मान उनके लिए व्यक्तिगत उपलब्धि से अधिक समाज के प्रति जिम्मेदारी के भाव को और मजबूत करेगा। उन्होंने इस सम्मान को अपनी दिवंगत मां वीरांगना मंदोदरी देवी को समर्पित किया है। कहा कि पिता के 1965 के युद्ध में शहीद होने के बाद मां ने ही बेहद कठिन परिस्थितियों में उनका पालन-पोषण किया और समाज सेवा, संवेदना, संघर्ष और मानवता के संस्कार दिए। उन्होंने सामाजिक एवं जनसेवा के कार्यों में निरंतर सहयोग देने वाले समाज के सभी वर्ग के लोगों, जिला प्रशासन और समाज कल्याण विभाग के प्रति आभार जताया।

सामाजिक कार्यकर्ता जनार्दन चिल्कोटी को सम्मानित करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।






Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.