Wednesday Mar 18, 2026

28 मार्च को दिल्ली में होने वाले कार्यक्रम में चंपावत पालिकाध्यक्ष प्रेमा पांडेय पुरस्कार ग्रहण करेंगी

CLC के जरिए 95 SHG की महिलाओं ने अब तक 42.70 लाख रुपये का व्यवसाय किया

देवभूमि टुडे

चंपावत। उत्कृष्ट कार्यों के लिए CLC (नगर आजीविका केंद्र) नगर पालिका परिषद चंपावत को स्कॉच अवार्ड 2025 के लिए चयनित किया गया है। 28 मार्च को नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में चंपावत नगर पालिकाध्यक्ष प्रेमा पांडेय इस पुरस्कार को ग्रहण करेंगी। नगर आजीविका केंद्र में वर्तमान में SHG स्वंय सहायता समूह की कई महिलाएं विभिन्न उत्पाद जैसे-सॉफ्ट टॉय, ऐपण उत्पाद, खाद्य पदार्थ उत्पाद, गृह सज्जा उत्पाद एवं वूलन उत्पाद निर्माण जैसे कार्य किए जा रहे हैं। इन कामों से समूह की महिलाएं आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रही हैं। 

नगर पालिकाध्यक्ष प्रेमा पांडेय।

अधिशासी अधिकारी भरत त्रिपाठी ने बताया कि केंद्र के जरिए चंपावत नगर के 95 SHG की महिलाओं ने अब तक 42.70 लाख रुपये का व्यवसाय किया है। केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय और उत्तराखंड शहरी विकास विभाग शहरी गरीबी उन्मूलन के लिए संचालित दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन (DAY-NULM) एवं दीनदयाल जन आजीविका योजना-शहरी (DJAY-S) के तहत उत्तराखंड राज्य का प्रथम नगर आजीविका केंद्र चंपावत नगर पालिका परिषद संचालित कर रहा है। नगर आजीविका केंद्र के जरिए स्वंय सहायता समूहों की महिलाओं के आजीविका सृजन के लिए विभिन्न गतिविधियां संचालित की जा रही है। जिसके तहत वर्तमान में सॉफ्ट टॉय निर्माण सेंटर, नगर आजीविका सिलाई सेंटर आदि स्थापित किए गए हैं।

चंपावत नगर आजीविका केंद्र द्वारा बनाए गए उत्पाद।

अध्यक्ष ने PM व CM का जताया आभार:

नगर पालिकाध्यक्ष प्रेमा पांडेय ने चंपावत में उत्तराखंड के पहले नगर आजीविका केंद्र की मंजूरी और नवीन योजना (दीनदयाल जन आजीविका योजना शहरी) के शहरी क्रियांवयन हेतु पयालट सिटी के लिए चंपावत नगर पालिका परिषद को चयनित किए जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का चंपावत नगर पालिका की ओर से आभार जताया है।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.