Friday Oct 2, 2026

चंपावत में विभिन्न संगठनों ने देशभक्ति के नारों के साथ किया स्वागत

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के उप निरीक्षक चूड़ामणि जोशी शानदार सेवा के बाद 30 सितंबर को सेवानिवृत्त हुए

देवभूमि टुडे

चंपावत। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के सब इंस्पेक्टर चूड़ामणि जोशी 42 वर्ष की शानदार सेवा के बाद 30 सितंबर को सेवानिवृत्त हो गए। गृह क्षेत्र चंपावत पहुंचने पर गोरलचौड़ गेट पर लोगों ने देशभक्ति (भारत माता की जय और वन्दे मातरम) के नारों से उनका स्वागत किया। परिजनों, इष्ट-मित्रों, पूर्व सैनिकों, व्यापार मंडल, अधिवक्ताओं एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों ने फूल-मालाओं व अंग वस्त्र से उनका स्वागत किया।

CISF के SI चूड़ामणि जोशी का स्वागत करते लोग।

इस मौके पर दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री श्याम नारायण पांडेय, सभासद प्रतिनिधि सनी वर्मा, भाजपा अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश मंत्री सूरज प्रहरी, व्यापार संघ के नवीन सुतेड़ी, प्रधान संगठन के पूर्व ज़िलाध्यक्ष मनोज तड़ागी, पूर्व ग्राम प्रधान लोकमणि जोशी, भाजपा नगर अध्यक्ष सुनील पुनेठा, व्यापारी आनंद सिंह अधिकारी, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य बसंत तड़ागी, वरिष्ठ अधिवक्ता राजेंद्र सिंह रंसवाल, देवीदत्त बिनवाल, ITBP के सेवानिवृत्ति इंस्पेक्टर नरेश चंद्र, सब इंस्पेक्टर शंकर दत्त, लोनिवि के सेवानिवृत पूरन चंद्र, जनार्दन राय आदि ने माल्यार्पण कर अभिनंदन किया।।

गोरलचौड़ गेट से उनके आवास तक ढोल-नगाड़ों, जोरदार आतिशबाजी और देशभक्ति गीतों "ऐ मेरे वतन के लोगों..." की धुन के साथ ले जाया गया! आवास  में पहुंचते पर परिजनों ने रिबन काटकर और केक काटकर  स्वागत किया।

चूड़ामणि जोशी ने  बताया कि वे 1984 में CISF की सेवा में चयनित हुए थे और तबसे लगातार 42 वर्षों तक CISF के माध्यम से देश के विभिन्न प्रतिष्ठानों, हवाई अड्डों, औद्योगिक इकाइयों की सुरक्षा में योगदान दिया। उनका पूरा परिवार तीन पीढ़ियों से भारतीय सेना के विभिन्न अंगों में रहकर देश सेवा कर रहा है। सेवानिवृत्त उप निरीक्षक जोशी ने हाथ जोड़कर सभी का आभार जताया।






Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.