कांग्रेस का चंपावत में विरोध प्रदर्शन
कलक्ट्रेट तक जुलूस निकाला, DM को ज्ञापन दिया, मोटर स्टेशन में फूंका पुतला
देवभूमि टुडे
चंपावत। वोट चोरी के आरोप में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज 28 सितंबर को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। कलक्ट्रेट तक जुलूस निकाला। DM को ज्ञापन दिया। मोटर स्टेशन रोड में पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय से कलक्ट्रेट तक नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाला और DM मनीष कुमार के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा।




जिलाध्यक्ष चिराग फर्त्याल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि संवैधानिक पद में रहने के बावजूद मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार नियम प्रक्रियाओं को ताक पर रखते हुए काम कर रहे हैं। SIR में देश के करोड़ों मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश रचने का भी आरोप लगाया। पार्टी ने कहा कि CEC को उनके पद से हटाने को लेकर कांग्रेस का विरोध सड़क से सदन तक जारी रहेगा।
विरोध प्रदर्शन में निर्मला गहतोड़ी, मुन्ना ढेक, विमला माहरा, रंजीत अधिकारी, दिग्विजय कार्की, लोकेश पांडेय, सचिन माहरा, आशीष बिष्ट, बीएन शर्मा, अभिषेक तड़ागी, रोहन माहरा, नीरज कालाकोटी, पवन ढेक, ललित कालाकोटी, संजय कुंवर, नीरज पांडेय, तुषार वर्मा, कमल रैंसवाल, सोनू सिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।
© 2026. All Rights Reserved.