Thursday May 14, 2026

बनबसा NHPC में स्थित केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2 के शुभ गोयल और केंद्रीय विद्यालय लोहाघाट के पारस ने 96% अंक के साथ जिला टॉप किया

देवभूमि टुडे

चंपावत/लोहाघाट/बनबसा। CBSE इंटर बोर्ड की परीक्षा में चंपावत जिले के दो छात्रों ने संयुक्त रूप से जिला टॉप किया है। बनबसा NHPC में स्थित केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2 के शुभ गोयल और केंद्रीय विद्यालय लोहाघाट के पारस ने जिला टॉप किया है। दोनों छात्रों को 96-96% अंक मिले हैं।

बनबसा के शुभ गोयल (ऊपर) और लोहाघाट के पारस ( नीचे)।

वहीं होली विजडम स्कूल मानेश्वर के छात्र भुवनेश जोशी ने 93.80% अंक के साथ दूसरा स्थान हासिल किया है। जबकि चंपावत के मल्लिकार्जुन स्कूल की निशिता मेहरा ने 93% अंक के साथ जिले में तीसरा स्थान प्राप्त किया।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.