Wednesday Jul 22, 2026

चंपावत की 2 ग्रामीण सड़कें बंद

चंपावत जिले में सबसे ज्यादा बारिश चंपावत और बनबसा में

देवभूमि टुडे

चंपावत। चंपावत जिले के अधिकांश हिस्सों में बीते 24 घंटे में बारिश हुई। चंपावत जिले में सबसे ज्यादा 19-19 मिलीमीटर बारिश चंपावत और बनबसा में हुई। वहीं बारिश से मलबा आने से चंपावत जिले की दो सड़कें बंद हैं।

नेपाल से लगे तल्लादेश को जाने वाली CMT( चंपावत- मंच-तामली) रोड पर चतुरकोट के पास मलबा आया है। इस वजह से फिलहाल तल्लादेश क्षेत्र के गांवों का चंपावत से सड़क संपर्क कट गया है। इसके अलावा एक ग्रामीण सड़क धौन-सल्ली-रुइया भी बंद है। जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र का कहना है कि इन रोडों को खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं।

 

चंपावत जिले की बारिश का 24 घंटे का आकड़ा ( 21 जुलाई सुबह 8 बजे तक):

चंपावत:    19 मिलीमीटर

लोहाघाट:09मिलीमीटर

पाटी        :04मिलीमीटर

टनकपुर :13 मिलीमीटर

बनबसा  :19 मिलीमीटर




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.