Friday Jun 19, 2026

तबीयत बिगड़ने पर कल भोजीपुरा अस्पताल ले जाया गया था लेकिन इलाज के दौरान हुई मौत

देवभूमि टुडे

चंपावत। चंपावत के प्रतिष्ठित व्यापारी और मनोज ट्रेड्स के स्वामी मनोज कलखुड़िया (50) का एकाएक निधन हो गया। एकाएक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें कल भोजीपुरा (बरेली) के निजी अस्पताल ले जाया गया, मगर इलाज के दौरान 16-17 जून की रात उनकी मौत हो गई। व्यापारी मनोज कलखुड़िया का अंतिम संस्कार आज 17 जून को ताड़केश्वर श्मशान घाट में किया जाएगा। वे अपने पीछे दो बच्चों, पत्नी और परिवार के अन्य सदस्यों को छोड़ गए हैं।

मनोज कलखुड़िया। ( फाइल फोटो)

निधन पर व्यापारिक, सामाजिक एवं राजनीतिक संगठन ने शोक जताया है। दर्जा मंत्री श्याम नारायण पांडेय, मुकेश महराना, रोहित बिष्ट, भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, जिलाध्यक्ष हिमेश कलखुड़िया, जिला महामंत्री मुकेश कलखुड़िया, उपाध्यक्ष कैलाश अधिकारी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख बहादुर सिंह फर्त्याल, एडवोकेट शंकर दत्त पांडेय, राज्य आंदोलनकारी हरगोविंद बोहरा, सुधीर साह, मंदीप ढेक, सनी वर्मा, व्यापार संघ जिलाध्यक्ष कमलेश राय, चंपावत अध्यक्ष विकास साह सहित कई लोगों ने शोक जताया है।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.