Sunday Nov 1, 2026

रोडवेज कर्मियों की हड़ताल खत्म होने के बाद भी प्रभावित रहा बसों का संचालन

टनकपुर से लखनऊ, चंड़ीगढ़, देहरादून, रामनगर व काशीपुर के लिए नहीं चली बसें

देवभूमि टुडे

चंपावत/टनकपुर। उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन की बेमियादी हड़ताल बीती रात खत्म हो गई, लेकिन इसके बावजूद बस सेवा पटरी पर नहीं आ सके। आज 1 नवंबर को टनकपुर से 6 रूटों पर बसों का संचालन नहीं हो पाया। टनकपुर से रामनगर, लखनऊ, चंडीगढ़, देहरादून और काशीपुर के लिए बस नहीं चल पाई, जिससे यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

यात्री सुबह ही देहरादून, काशीपुर, पीलीभीत आदि स्थानों पर जाने के लिए बस स्टेशन पहुंचे, लेकिन उन्हें बसों के संचालन बंद होने की जानकारी मिली। कई यात्रियों ने बताया कि बसों के चलने के इंतजार में वे काफी देर तक इधर-उधर भटकते रहे, लेकिन मायूस होना पड़ा। हालांकि दोपहर बाद सभी बसों का संचालन शुरू हो गया, जिससे लोगों को कुछ राहत मिली।

 

31 मार्गों पर हुआ बसों का संचालन:एआरएम पांडेय

चंपावत/टनकपुर। रोडवेज के प्रभारी एआरएम सुरेश पांडेय के मुताबिक आज रविवार की सुबह 6 रूटों पर बसों का संचालन नहीं हो पाया। अलबत्ता कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त होने के बाद दोपहर से बसों का रूटीन संचालन शुरू हो गया। साथ ही 31 बसें विभिन्न रूटों पर रवाना हुईं।

 






Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.