टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिन्याड़ी के पास हुई आमने-सामने की टक्कर
बाल-बाल बचा बड़ा नुकसान
दिल्ली को जा रही थी रोडवेज बस और दिल्ली से चंपावत आ रही थी कार
देवभूमि टुडे
चंपावत। टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिन्याड़ी के पास रोडवेज की बस और एक कार में सीधी टक्कर हो गई। अच्छी बात यह रही कि हादसे में कोई जख्मी नहीं हुआ, लेकिन दोनों वाहनों को खासा नुकसान हुआ है। रोडवेज बस के डीजल टैंक को नुकसान होने से यात्रियों को दूसरे वाहन से आगे को भेजा गया।

जानकारी के मुताबिक एनएच पर सिन्याड़ी और सूखीढांग के बीच आज 9 अक्टूबर को अपरान्ह करीब 2 बजे रोडवेज की लोहाघाट डिपो की लोहाघाट से दिल्ली जा रही बस और दिल्ली से चंपावत की ओर आ रही एक कार के बीच मोड़ में आमने-सामने की टक्कर हो गई। भिड़ंत में बड़ा नुकसान बच गया। कोई यात्री घायल नहीं हुआ। लेकिन दोनों वाहनों को नुकसान पहुंचा है। रोडवेज बस का डीजल टैंक फट गया, जिससे टैंक में रखा डीजल बर्बाद हो गया। वहीं कार के अगले हिस्से को भी काफी नुकसान पहुंचा है।
© 2026. All Rights Reserved.