Tuesday Nov 24, 2026

पूर्व ब्लॉक प्रमुख बहादुर सिंह फर्त्याल ने घायलों का अपनी कार से टनकपुर पहुंचाया

टनकपुर-पिथौरगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर अमोड़ी के पास हुआ हादसा

देवभूमि टुडे

चंपावत। टनकपुर-पिथौरगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर चंपावत से टनकपुर की ओर जा रही एक टैक्सी (यूके 03 टीए-1034) का ब्रेक फेल हो गया। टैक्सी सड़क पर ही पलट गई। 4 लोगों को मामूली चोट लगी, अलबत्ता चालक की सूझबूझ से बड़ा हादला बच गया। टनकपुर की ओर जा रहे चंपावत के पूर्व ब्लॉक प्रमुख बहादुर सिंह फर्त्याल सभी घायलों को अपनी  कार से टनकपुर ले गए।

कार को सीधा करते लोग।

 

 

 

जानकारी के मुताबिक आज 24 नवंबर पूर्वान्ह NH पर अमोड़ी के नजदीक ढलान में एक टैक्सी का एकाएक ब्रेक फेल हो गया। खाई में लुढ़कने से बचाने के लिए चालक ने टैक्सी को पहाड़ी से टकराया। जिस कारण टैक्सी सड़क पर ही पलट गई। 4 लोगों को मामूली चोट आई। विवाह समारोह में शामिल होने जा रहे पूर्व ब्लॉक प्रमुख बहादुर सिंह फर्त्याल ने घायलों की मदद की और अपनी कार से घायलों को टनकपुर पहुंचाया।






Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.