Wednesday Apr 8, 2026

टनकपुर की घटना

इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी

देवभूमि टुडे

चंपावत/टनकपुर। खनन सामग्री लेकर टनकपुर की सड़क से गुजर रहे शक्तिमान वाहनों से बोल्डर व RBM गिरने से कई बार राहगीर व छोटे वाहन चालक चोटिल होते रहे हैं। शक्तिमान से गिरे बोल्डर से बचने के प्रयास मे से ई-रिक्शा चालक दीवार से टकरा कर घायल हो गया। गनीमत रही कि बोल्डर ई-रिक्शा चालक को नहीं लगा अन्यथा बड़ी घटना हो सकती थी।

 

सोमवार की देर शाम को शारदा खनन क्षेत्र से RBM ला रहा शक्तिमान वाहन जैसे ही टनकपुर डिग्री कॉलेज मार्ग पर पहुंचा, अचानक भारी बोल्डर वाहन के बाईं तरफ गिर गया। शक्तिमान वाहन को साइड दे रहे ई-रिक्शा चालक राजपाल ने बोल्डर से बचने का प्रयास किया तो वह रिक्शा सहित दीवार से टकरा कर घायल हो गया। लोगों ने उन्हें उप जिला अस्पताल पहुंचाया। उनके सिर पर मामूली चोट आ गई थी। इलाज के बाद उन्हें छ़ुट्टी दे दी गई।

लोगों का कहना है कि खनन में शामिल वाहन स्कूल टाइम में भी धड़ल्ले से चलते हैं, जिससे स्कूली बच्चों के साथ बड़े हादसे का खतरा बना रहता है। लोगों ने स्कूल टाइम में सुबह शाम खनन वाहनों को रोके जाने की मांग की है।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.