रोड बंड होने से सीमा से लगे कई गांवों की आवाजाही प्रभावित
चंपावत जिले में बीते 24 घंटे में सबसे ज्यादा बारिश टनकपुर में
देवभूमि टुडे
चंपावत/टनकपुर। चंपावत जिले के अधिकांश हिस्सों में बीते 24 घंटों में बारिश हुई। पहाड़ की अपेक्षा क्षेत्रों में अधिक बारिश हुई। सबसे ज्यादा 49 मिलीमीटर बारिश टनकपुर में हुई। वहीं मलबा आने से नेपाल सीमा से लगी टनकपुर-जौलजीबी रोड आज 2 अगस्त की सुबह 7 बजे से बंद है।
जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र के मुताबिक T-J सड़क के किलोमीटर 14 में मलबा आने से रोड बंद है। रोड बंड होने से सीमा से लगे कई गांवों की आवाजाही प्रभावित है। मलबा हटाने के लिए मशीन लगाई गई है। इसके अलावा टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग सहित अन्य सड़कें खुली हैं।
चंपावत जिले में बीते 24 घंटों में बारिश का आकड़ा (2 अगस्त की सुबह 8 बजे तक):
चंपावत: 02.50 मिलीमीटर
पाटी: 02.00 मिलीमीटर
टनकपुर: 49.00 मिलीमीटर
बनबसा: 39.00 मिलीमीटर
© 2026. All Rights Reserved.