Wednesday Aug 19, 2026

17 अगस्त की सुबह 10 बजे से टनकपुर-जौलजीबी सड़क पर वाहनों का आवागमन ठप

देवभूमि टुडे

चंपावत/टनकपुर। बारिश के चलते चंपावत जिले में एक रोड बंद रही। नेपाल सीमा से लगी टनकपुर-जौलजीबी सड़क आज 17 अगस्त की सुबह 10 बजे से बंद है। चरण मंदिर के पास भारी मलबा गिरने से वाहनों की आवाजाही ठप रही। इस कारण नेपाल सीमा से लगे ढेरों गांवों के आवागमन पर ब्रेक लग गया है।

जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र के मुताबिक विभाग मशीनों के जरिए सुबह से सड़क खोलने के लिए मशक्कत कर रहा है, लेकिन तेज बारिश और लगातार मलबा गिरने से सड़क खोलने में दिक्कत आ रही है।

बंद टनकपुर-जौलजीबी रोड।

1.53 लाख क्यूसेक तक पहुंचा शारदा नदी का जल स्तर:

चंपावत/टनकपुर। पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बारिश से टनकपुर शारदा नदी का जल स्तर बढ़ गया है। आज 17 अगस्त को शारदा नदी का जल स्तर 1.53 लाख क्यूसेक होने पर NHPC ने दोपहिया और चौपहिया वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी। सुरक्षा को देखते हुए दोपहिया वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाई गई है। इस वर्ष  का अब तक का यह सर्वाधिक जल स्तर है।

चंपावत जिले में बारिश का आकड़ा (17 अगस्त सुबह 8 बजे तक):

चंपावत- 03 एमएम

टनकपुर- 33 एमएम

बनबसा- 33 एमएम




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.