Saturday Oct 10, 2026

भैंस चराने गई चंपावत के नीड़ गांव की गीता देवी 1 अक्टूबर को लोहावती नदी में बह गई थी

पुलिस और एसडीआरएफ ने कई दिनों तक चलाया था रेस्क्यू कार्य

देवभूमि टुडे

चंपावत। 8 दिन पहले नदी में बही तल्लादेश के नीड़ गांव की एक महिला का शव मिला है। महिला का शव घर से एक किलोमीटर दूर लोहावती नदी से बरामद हुआ। परिजनों ने शव की पहचान की। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। एकाएक हुए इस वाकये से परिवार में कोहराम मच गया। वहीं क्षेत्र के लोग भी गमगीन हैं।

रेस्क्यू करती SDRF और पुलिस की टीम।

 

 

जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र के मुताबिक नेपाल सीमा के पास के तल्लादेश के नीड़ गांव की गीता देवी (45) पत्नी उमेद सिंह 1 अक्टूबर को भैंस चराने गई थी। इसी दौरान वह नदी के तेज बहाव में बह गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस और एसडीआरएफ ने तलाशी अभियान चलाया। अलबत्ता 8 अक्टूबर को नदी पर एक शव दिखने की ग्राम प्रधान की सूचना के बाद एसडीआरएफ की टीम ने शव बरामद किया। परिजनों ने मृतका गीता देवी की पहचान की। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। जहां महिला का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

गीता देवी। (फाइल फोटो)






Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.