Thursday Aug 27, 2026

टनकपुर के नैतिक सक्सेना और तरूण सक्सेना 22 जून अपरान्ह 2:45 बजे बूम में शारदा नदी डूबे गए थे

टनकपुर के नैतिक सक्सेना का शव आज शारदा बैराज क्षेत्र से बरामद हुआ

तरुण सक्सेना का शव कल मिला था

देवभूमि टुडे

चंपावत/टनकपुर।टनकपुर-पूर्णागिरी मार्ग पर बूम में शारदा नदी में स्नान करते वक्त 22 जून को डूबे दो चचेरे भाइयों में से दूसरे का शव चार दिन बाद आज 26 जून की पूर्वान्ह बरामद हुआ। जबकि इससे पूर्व कल 25 जून को तरुण सक्सेना का शव बूम क्षेत्र के पास से रिकवर हुआ था। नैतिक सक्सेना का शव आज शुक्रवार को शारदा बैराज क्षेत्र से बरामद हुआ।

नैतिक सक्सेना। (फाइल फोटो)

दो चचेरे भाई (नैतिक सक्सेना (18) पुत्र वीर बहादुर सक्सेना वार्ड नंबर 3 निकट अंग्रेजी वाइन शॉप टनकपुर और तरूण सक्सेना (20) पुत्र बाबू राम सक्सेना निवासी वार्ड नंबर 3 बर्मा लाइन टनकपुर) 22 जून की दोपहर 2:45 बजे स्नान करते वक्त बूम के पास शारदा नदी में डूब गए थे। SDRF (राज्य आपदा राहत फोर्स), PAC और जल पुलिस के जवान तबसे नदी में सर्च ऑपरेशन चला रहे थे। आज 26 जून की पूर्वान्ह नैतिक सक्सेना का शव शारदा बैराज क्षेत्र से बरामद हुआ। हाथ की अंगूठी से शव की शिनाख्त हुई। पंचनामा भरने के बाद शव को पुलिस पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी ले गए हैं। शव मिलने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया अभी जारी है।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.