उप्र के कन्नौज के रहने वाले 46 वर्षीय राम किशोर पाल टनकपुर में वरिष्ठ तकनीशियन पद पर तैनात है
पोस्टमार्टम के शव परिजनों को सौंपा
देवभूमि टुडे
चंपावत/टनकपुर। टनकपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर कल 28 सितंबर के दोपहर रेलवे ट्रैक पर रेल कर्मी का शव मिला। मृतक के गले का एक हिस्से में खरोच के निशान थे। संदिग्ध हाल में शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची रेलवे पुलिस ने पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंपा। मृतक टनकपुर रेलवे के यांत्रिकी विभाग में वरिष्ठ तकनीशियन के पद पर कार्यरत था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कल 28 सितंबर दोपहर करीब 3 बजे प्लेटफार्म नंबर 3 के रेलवे ट्रैक पर शव पड़े होने की सूचना रेलवे पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लिया। मृतक की पहचान 46 वर्षीय राम किशोर पाल निवासी ग्राम बसवावाड़ कन्नौज हाल निवासी टनकपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने घटना की जानकारी मृतक के परिजन को दे दी है। बताया गया कि राम किशोर टनकपुर के कर्मचारी नगर में अकेले रहता था। पुलिस के मुताबिक आज 29 सितंबर को पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। रेलवे पुलिस के अनुसार प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति और स्पष्ट होने की बात कही जा रही है। अस्पताल के चिकित्सक डॉ. मानवेंद्र शुक्ला ने बताया कि मृतक के गले का एक हिस्से में खरोच के निशान थे।
© 2026. All Rights Reserved.