Saturday Oct 3, 2026

पहाड़ी से फिसलने से मौत की आशंका

21 सितंबर से लापता था लोहाघाट के मंगोली गांव का 38 वर्षीय भुवन चंद्र

देवभूमि टुडे

चंपावत/लोहाघाट। लोहाघाट के ग्राम पंचायत मंगोली के बटोली तोक के 38 वर्षीय भुवन चंद्र का शव गुरुवार को घर से करीब 100 मीटर दूर जंगल में पहाड़ी से बरामद हुआ। भुवन चंद्र 21 सितंबर से लापता था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शब परिजनों को सौंप दिया।

बटोली निवासी भुवन चंद्र पुत्र स्वर्गीय महेश चंद्र 21 सितंबर को घर से काम के लिए निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। परिजनों ने उनकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद 26 सितंबर को परिजनों ने थाने में उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई।

भुवन चंद्र। (फाइल फोटो)

गुमशुदगी दर्ज होने के बाद थानाध्यक्ष ओमप्रकाश के निर्देश पर पुलिस टीम ने वन विभाग और स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से तलाश शुरू की। गुरुवार को तलाशी अभियान के दौरान टीम को मंगोली के जंगल में पहाड़ी पर उनका शव पड़ा मिला। पुलिस के मुताबिक प्रथमदृष्टया रास्ते से पैर फिसलने के कारण पहाड़ी से गिरने से मौत होने की आशंका है। हालांकि मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो सकेगा। आज शुक्रवार को अंतिम संस्कार किया गया। बताया गया कि थुवन चंद्र मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था।






Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.