बनबसा धनुष पुल के पास मृत मिला बनबसा का सुरेश राम
देवभूमि टुडे
चंपावत/बनबसा। बनबसा क्षेत्र के एक अधेड़ व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। टनकपुर में पोस्टमार्टम के बाद शव को पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया है।
जानकारी के मुताबिक बनबसा निवासी सुरेश राम (45) पुत्र टीका राम आज 8 जुलाई की सुबह बनबसा धनुष पुल के पास मृत हाल में मिला। पंचनामा भरने के बाद पुलिस ने शव को टनकपुर मोर्चरी पहुंचा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया। टनकपुर उप जिला अस्पताल के डॉ. नौनिहाल सिंह ने पोस्टमार्टम किया।
© 2026. All Rights Reserved.