नेपाल सीमा से लगे बनबसा क्षेत्र में धनुष पुल में पानी में तैरता मिला शव
कुछ दिन पहले बनबसा कैनाल कालौनी में रिश्तेदारी में आया था सुरेश कश्यप
देवभूमि टुडे
चंपावत/बनबसा। नेपाल सीमा से लगे बनबसा क्षेत्र में धनुषपुल में पानी में तैरता एक शव बरामद हुआ है। शव की शिनाख्त उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले के निवासी के रूप में हुई।
ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पानी से निकाला। थानाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह कोरंगा के मुताबिक मृतक सुरेश कश्यप (32) पिता राम कुमार, निवासी माधोटांडा, जिला पीलीभीत, उत्तर प्रदेश कुछ दिन पहले कैनाल कालौनी बनबसा में एक रिश्तेदारी में आया था। रिश्तेदारी से घर जाने की बात कहकर चला गया था। लेकिन सुरेश कश्यप घर नहीं पहुंचा। जिसके बाद खोजबीन की गई। और अब सुरेश कश्यप की लाश धनुष पुल के पास से बरामद हुई।
© 2026. All Rights Reserved.