कल मिले शव की आज हुई शिनाख्त
24 जून को टनकपुर रेलवे स्टेशन के पास की झाड़ियों में में कंचनपुर जिले के काशी महर कामी का मिला था शव
देवभूमि टुडे
चंपावत/टनकपुर। टनकपुर रेलवे स्टेशन क्षेत्र के पास की झाड़ियों से कल बरामद हुआ शव नेपाली नागरिक का था। आज 25 जून को शव की शिनाख्ति हुई।
पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद पुलिस ने शव नेपाल से आए परिजनों को सौंपा।


कल 24 जून को रेलवे स्टेशन क्षेत्र से लगी झाड़ियों में एक अधेड़ पुरुष का शव बरामद हुआ था। रेलवे पुलिस की सूचना पर मृतक को उप जिला अस्पताल पहुंचाया गया था, लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। नेपाल से आए परिजनों ने शव की शिनाख्त की। परिजनों के मुताबिक काशी महर कामी (51) अपने घर कंचनपुर (नेपाल) लौट रहा था। काशी नैनीताल में मजदूरी करता था। अन्य साथियों के साथ घर आते वक्त वह टनकपुर पहुंच गया। बाद में रेलवे स्टेशन के पास की झाडिय़ों में उसका शव मिला। पोस्टमार्टम के बाद परिजन काशी महर कामी का शव कंचनपुर ले गए।
© 2026. All Rights Reserved.