Wednesday Feb 4, 2026

माध्यमिक अतिथि शिक्षक संगठन की मांग

मुख्य शिक्षाधिकारी को भेजा ज्ञापन

देवभूमि टुडे

चंपावत। अतिथि शिक्षकों ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में ड्यूटी निकटस्थ केंद्रों में लगाने की मांग की है। इस संबंध में संगठन ने 3 फरवरी को मुख्य शिक्षाधिकारी को ज्ञापन भेजा है।

21 फरवरी से शुरू हो रही हाईस्कूल व इंटर बोर्ड परीक्षाओं में अतिथि शिक्षकों की ड्यूटी लगती है। संगठन के अध्यक्ष चंचल सिंह कुंवर का कहना है कि अक्सर अतिथि शिक्षकों की ड्यूटी उनके कार्यस्थल से काफी दूर के विद्यालयों में लगती रही है। अतिथि शिक्षकों का कहना है कि उन्हें अल्प मानदेय मिलता है, लिहाजा उनकी बोर्ड परीक्षा में ड्यूटी कार्यस्थल से नजदीक के स्कूल में लगाई जाए। इससे वे अनावश्यक मानसिक व आर्थिक नुकसान से बच सकेंगे।

 चंचल सिंह कुंवर।

 

वहीं मुख्य शिक्षाधिकारी मेहरबान सिंह बिष्ट का कहना है कि अतिथि शिक्षकों की ड्यूटी नजदीक के केंद्रों में लगाने का प्रयास किया जाएगा।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.