Thursday May 28, 2026

कैप्टन भैरव सिंह मेहरा के निधन पर राजनीतिक व सामाजिक संगठनों ने जताया शोक

भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत के ससुर हैं कैप्टन मेहरा

देवभूमि टुडे

चंपावत। चंपावत की ब्लॉक प्रमुख अंचला बोहरा के पिता सेवानिवृत्त कैप्टन भैरव सिंह मेहरा को कल रात  एकाएक दिल का दौरा पड़ गया। प्रमुख अंचला बोहरा, उनके पति राकेश बोहरा और परिवार के अन्य लोग कैप्टन मेहरा को तुरंत जिला अस्पताल ले गए, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पूर्व उनका निधन हो गया। वे अपने पीछे भरापूरा परिवार छोड़ गए। 74 वर्षीय मेहरा का आज 28 मई को ताड़केश्वर घाट में अंतिम संस्कार किया गया। दिवंगत मेहरा भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सिंह सामंत के ससुर भी हैं। उनके निधन पर राजनीतिक और सामाजिक संगठनों ने शोक जताया है।

सेवानिवृत्त कैप्टन भैरव सिंह मेहरा। (फाइल फोटो)

 

दर्जा मंत्री श्याम नारायण पांडेय व मुकेश महराना, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, नगर पालिकाध्यक्ष प्रेमा पांडेय, वरिष्ठ भाजपा नेता एडवोकेट शंकर दत्त पांडेय, सतीश चंद्र पांडेय, जिला महामंत्री मुकेश कलखुड़िया, उपाध्यक्ष कैलाश अधिकारी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख बहादुर सिंह फर्त्याल, सभासद प्रेमा चिल्कोटी, राज्य आंदोलनकारी हरगोविंद बोहरा, जनार्दन चिल्कोटी, ज्येष्ठ उप प्रमुख भुवन पांडेय, कनिष्ठ उप प्रमुख मनोज जोशी, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य डॉ. बीसी जोशी, सामाजिक कार्यकर्ता राजेंद्र गहतोड़ी सहित तमाम लोगों ने शोक जताया।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.