Thursday Apr 23, 2026

कंबल, बर्तन सेट एवं खाद्यान्न किट उपलब्ध कराया

31 जनवरी को बाराकोट के डुंगराओड़ में एक मकान में आग लगने से खाद्य सामग्री जलकर राख हुई थी

देवभूमि टुडे

चंपावत/बाराकोट। बाराकोट विकासखंड के ग्राम पंचायत बैड़ाओड़ के डुंगराओड़ तोक के एक घर में आग लगने से प्रभावित परिवार को प्रशासन ने राहत सामग्री प्रदान की है।

 

 

31 जनवरी को डुंगराओड़ तोक के नाथू राम के घर में लगी आग से खाद्य सामग्री, बिस्तर, फ्रिज, टीवी, कपड़े सहित ज्यादातर सामान जलकर राख हो गया था। अग्निकांड से प्रभावित नाथू राम को आज 1 फरवरी को SDM नीतू डांगर की मौजूदगी में राजस्व विभाग एवं रेडक्रॉस ने कंबल एवं बर्तन सेट प्रदान किए। इसके अतिरिक्त पूर्ति विभाग ने खाद्यान्न किट उपलब्ध कराए। प्रशासन का कहना है कि पीड़ित परिवार को मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से आर्थिक सहायता देने के लिए आख्या भेजी जाएगी।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.