Wednesday Mar 18, 2026

लंदन से MBA कर चुके आयुष सिंह फर्त्याल ने अपने 25वें जन्मदिन पर बाराकोट क्षेत्र के स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों के लिए उपहार भेजे

बाराकोट की पूर्व ब्लॉक प्रमुख विनीता फर्त्याल और चंपावत के पूर्व प्रमुख बहादुर सिंह फर्त्याल के बेटे हैं आयुष सिंह फर्त्याल

देवभूमि टुडे

चंपावत/बाराकोट। जन्मदिन पर केक काटना और जश्न मनाना आम है, लेकिन आज 17 मार्च को एक ऐसा जन्मदिन की चर्चा है, जो आम नहीं 'खास' बन गया। जिस जन्मदिन में केक नहीं कटा, बल्कि दूरदराज के क्षेत्र के बच्चों की फिक्र भी। जन्मदिन पर स्कूली बच्चों को उपहार के रूप में स्कूली बैग और टिपन भेंट किए गए।

आयुष सिंह फर्त्याल।

बाराकोट की पूर्व ब्लॉक प्रमुख विनीता फर्त्याल और चंपावत के पूर्व प्रमुख व राज्य आंदोलनकारी बहादुर सिंह फर्त्याल के बेटे आयुष सिंह फर्त्याल का आज 17 मार्च को 25वां जन्मदिन है। लंदन (इंग्लैंड) से MBA कर चुके आयुष सिंह फर्त्याल ने अपने जन्मदिन पर गृह क्षेत्र बाराकोट के  स्कूली बच्चों को उपहार देने का माता-पिता से अनुरोध किया। इसके लिए बाकायदा उन्होंने लंदन से रुपये भी भेजे। बेटे की भावना के अनुरूप पिता बहादुर सिंह फर्त्याल ने प्राथमिक विद्यालय बंतोली और आंगनबाड़ी केंद्र मल्ला बापरू जाकर स्कूली बच्चों को अपने बेटे के पैगाम के साथ ही उपहार भेंट किए। कार्यक्रम में प्राथमिक विद्यालय बंतोली की प्रधानाध्यापक वंदना जोशी, न्याय पंचायत समन्वयक नीरज जोशी, प्रमोद गिरी, बसंती गोस्वामी, हेमा फर्त्याल, मंजू जोशी, केसर सिंह फर्त्याल, अखिलेश सिंह फर्त्याल आदि ने शुभकामना देने के साथ आयुष सिंह फर्त्याल की इस पहल को प्रेरणादाई बताया।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.