राष्ट्रीय राजमार्ग पर किरोड़ा पुल के पास हुआ हादसा
पीलीभीत निवासी घायल
देवभूमि टुडे
चंपावत/टनकपुर। टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर किरोड़ा पुल के पास बाइक रपटने से पीलीभीत निवासी राजमिस्त्री घायल हो गया। जख्मी युवक को टनकपुर उप जिला अस्पताल लाया गया।
आज 18 सितंबर को पीलीभीत के भैरवकलां निवासी 29 वर्षीय सचिन यादव बाइक से चंपावत से टनकपुर की ओर जा रहा था। किरोड़ा पुल के पास उसकी बाइक रपट गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को टनकपुर उप जिला अस्पताल ले जाया गया। प्रभारी मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. प्रभा जोशी ने बताया कि प्राथमिक इलाज के बाद घायल युवक को सिर में अधिक चोट होने के कारण हायर सेंटर रेफर किया गया।
© 2026. All Rights Reserved.