Sunday Jul 26, 2026

टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर सूखीढांग के पास बेकाबू बाइक दीवार से टकराई

तीनों घायल युवक बनबसा चंदनी के रहने वाले

देवभूमि टुडे

चंपावत/टनकपुर। टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर सूखीढांग के पास एक बाइक बेकाबू होकर दीवार से टकरा गई। दुर्घटना में बनबसा निवासी तीनों बाइक सवार बुरी तरह से घायल हो गए। टनकपुर उप जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद तीनों जख्मी युवकों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

जनपद आपातकालीन परिचालन केंद्र के मुताबिक आज 25 जुलाई की शाम को एक बाइक (UK06 BP 7298) NH पर अनियंत्रित होकर दीवार से टकरा गई। बुरी तरह से लगी टक्कर से बाइक में सवार तीनों युवक गंभीर रूप में घायल हो गए। घायलों को तत्काल टनकपुर उप जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया। चिकित्सकों के मुताबिक गंभीर स्थिति को देखते हुए तीनों बाइक सवारों को हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर किया गया है।

घायल बाइक सवार:

1.जतिन (22) पुत्र रमेश राम।

2.आयुष कुमार (17) पुत्र मोहन राम।

3.आकाश कुमार (20) पुत्र इंदर राम। तीनों निवासी चंदनी बनबसा।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.