Tuesday Jul 21, 2026

चंपावत में डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन की जिला इकाई का द्विवार्षिक अधिवेशन

राज्य कर्मचारियों को एमएसीपी में पदोन्नत पद का वेतनमान दे सरकार

देवभूमि टुडे

चंपावत। उत्तराखंड डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने प्रदेश के तमाम स्वास्थ्य उपकेंद्रों में 2005-06 में सृजित फार्मेसी अधिकारियों के 391 पदों को क्रियाशील करने की मांग की है। जनपद शाखा चंपावत के द्विवार्षिक अधिवेशन में उन्होंने कहा कि राज्य कर्मचारियों में एमएसीपी में पदोन्नत पद का वेतनमान दिए जाने की भी मांग की गई। इससे पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद सिंह अधिकारी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कहा कि फार्मासिस्ट स्वास्थ्य विभाग की रीढ़ हैं।

डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के अधिवेशन में मुख्य अतिथि का स्वागत करते फार्मासिस्ट पदाधिकारी।

 

 

 

 

 

जिला अस्पताल सभागार में हुए अधिवेशन में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने और कार्मिकों की समस्याओं के समाधान के लिए कार्ययोजना तैयार की गई। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. इंद्रजीत पांडेय की मौजूदगी में हुए कार्यक्रम में फार्मासिस्टों ने अपनी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी ने भी विचार रखे। संगठन के प्रदेश महामंत्री डॉ. सतीश चंद्र पांडेय ने कहा कि ग्रामीण स्वास्थ्य उपकेंद्रों में फार्मासिस्ट के 391 पदों को क्रियाशील कर ग्रामीण क्षेत्रों को प्राथमिक उपचार की सुविधा प्रदान की जाए। वक्ताओं ने टीए, डीए के भुगतान की मांग करते हुए पूर्णागिरी मेले में स्वास्थ्य व्यवस्था की चुनौतियां और औषधि परिवहन सहित करसमस्याएं रखीं। पीएमएस डॉ. एचएस ह्यांकी, संवर्ग के अध्यक्ष डॉ. धनंजय पाठक, मंडलीय अध्यक्ष गजेंद्र कुमार पाठक, मंडलीय सचिव ठाकुर प्रेम शंकर, प्रांतीय प्रवक्ता भूपेश जोशी, उपाध्यक्ष सुरेश जोशी, जिला फार्मेसी अधिकारी कैलाश चंद्र नैनवाल, जगदीश कुंवर, हरीश रावत आदि ने विचार रखे। डॉ. इंद्रजीत पांडे ने संगठन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन देते हुए फार्मासिस्टों की मांगों पर त्वरित कार्रवाई करने की बात कही।

19 मार्च को जिला मंत्री रोशन लाल के संचालन में हुई अधिवेशन में अनीता अधिकारी, अनिल वर्मा, भूपेश जोशी, दयाल सिंह, दीपा धामी, दिनेश कुमार आर्य, दिलीप राणा, हरीश चंद्र सिंह रावत, ज्योति नरियाल, जगदीश कुंवर, कैलाश नैलवाल, किरन जोशी, कुलदीप राय, मनोज कुमार टम्टा, मनोज वर्मा, ममता विश्वकर्मा, मृत्युंजय वर्मा, नवीन कुमार, निर्मला ओली, नवीन गोस्वामी, प्रीतम लाल, प्रकाश खड़ायत, प्रेम टम्टा, सुरेश जोशी, संजय वर्मा, संजय विश्वकर्मा, विजय श्री गहतोड़ी सहित जिले के समस्त फार्मेसी अधिकारी प्रशिक्षु फार्मासिस्ट शामिल रहे।

 




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.