Wednesday Aug 5, 2026

पूर्णागिरी मंदिर समिति ने सरकारी मेला संपन्न होने पर भैरव मंदिर में भंडारा आयोजित किया

देवभूमि टुडे

चंपावत/पूर्णागिरी धाम। 27 फरवरी से शुरू मां पूर्णागिरी धाम का सरकारी मेला 15 जून को संपन्न हो गया। मेला संपन्न होने के बाद पूर्णागिरी मंदिर समिति ने आज 19 जून को पूर्णागिरी धाम में भंडारा कराया। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

पूर्णागिरी धाम में भंडारा।

पूर्णागिरी मंदिर समिति के अध्यक्ष पंडित किशन तिवारी ने बताया कि मेले के सफल आयोजन के बाद  देवी मां के दरबार में भंडारा आयोजित कराया गया। भंडारे में दो हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। भैरव मंदिर में हुए भंडारे में पूर्णागिरी मंदिर समिति के उपाध्यक्ष नीरज पांडेय, नवीन तिवारी, सचिव सुरेश तिवारी, कोषाध्यक्ष नवीन तिवारी, ग्राम प्रधान पंकज तिवारी, पंडित मोहन पांडेय, पंडित महेश पांडेय, कैलाश पांडेय, मनोज तिवारी, मनोज पांडेय, हरीश पांडेय, राजू तिवारी, नेत्र बल्लभ तिवारी आदि ने सहयोग किया।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.