Tuesday Jul 28, 2026

चंपावत के नागनाथ मंदिर में 16 से 23 अगस्त तक होगी श्रीमद्‌भागवत कथा

बैठक में तैयारियों पर चर्चा हुई

देवभूमि टुडे

चंपावत। चंपावत के नागनाथ मंदिर में श्रीमद्‌भागवत कथा 16 अगस्त से होगी। कुमाऊंनी भाषा में होने वाली इस कथा को प्रकाश चंद्र शास्त्री सुनाएंगे। कथा 23 अगस्त तक चलेगी।

 

कथा आयोजक संस्था भागवत कथा समिति के सचिव विजय चौधरी की अध्यक्षता में 26 जुलाई को हुई बैठक में श्रीमद्भगवत कथा की तैयारियों को लेकर विचार मंथन हुआ एवं सभी को जिम्मेदारियों सौंपी गई है।। बैठक में अंध्यक्ष कमलेश राय, कोषाध्यक्ष शंकर नाथ रावल, मुक्तेश पचौली, देवेद्र लाल वर्मा, हीराबल्लभ पल्साई, अशोक कुमार वर्मा, भगवत शरण राय, विकास साह, सनी वर्मा, नवीन लाल वर्मा, बसंत लाल वर्मा, कुमुद जोशी विवेक तड़ागी, राजेंद्र लाल वर्मा, रमेश लाल वर्मा, जगदीश खर्कवाल, प्रतीक शाह आदि मौजूद थे।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.