टीजे रोड खुलने के साथ ही चंपावत जिले की सभी सड़कें खुलीं
देवभूमि टुडे
चंपावत। टनकपुर-ठुलीगाड़ सड़क पर बाटनागाड़ के पास बीती रात मलबा आने से कई घंटे तक आवाजाही प्रभावित रही। सड़क के मद्देनजर पुलिस ने बूम के पास वाहनों को रोका। अलबत्ता आज 2 अगस्त की सुबह करीब साढ़े 7 बजे आवाजाही सुचारू हो सकी। वहीं सुबह से बंद टनकपुर-जौलजीबी सड़क करीब 10 बजे खुल गई। जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र के मुताबिक चंपावत जिले की सभी सड़कें खुली हुई हैं।


© 2026. All Rights Reserved.