Saturday Sep 19, 2026

लोक निर्माण विभाग के चंपावत खंड के अधिशासी अभियंता मोहन चंद्र पलड़िया का दावा

देवभूमि टुडे

चंपावत। टनकपुर-ठुलीगाड़ सड़क पर बाटनागाड़ के पास  मलबा आने से कई घंटे तक आवाजाही प्रभावित रही। सड़क के मद्देनजर पुलिस ने बूम के पास वाहनों को रोका। अलबत्ता आज 2 अगस्त की सुबह करीब साढ़े 7 बजे आवाजाही सुचारू हो सकी।

लोक निर्माण विभाग के चंपावत खंड के अधिशासी अभियंता मोहन चंद्र पलड़िया का कहना है कि बाटनागाड़ क्षेत्र कल रातभर बंद नहीं रहा था। यह सड़क रात की बारिश से आज तड़के बंद हुई थी। और सुबह साढ़े 7 बजे सुचारू कर दी गई थी।

अधिशासी अभियंता मोहन चंद्र पलड़िया।






Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.