Sunday Apr 19, 2026

चंपावत जिले के पचपकरिया के अमन कुमार आर्य को RVC सेंटर के कमांडेंट

मेजर जनरल और अमन के पिता डॉ. मोहन राम आर्य ने कंधों पर रैंक लगाकर किया सम्मानित

मेरठ RVC सेंटर एंड कॉलेज में युवा अधिकारियों की पीपिंग सेरेमनी हुई

देवभूमि टुडे

चंपावत/बनबसा। RVC (रिमाउंट वेटरिनरी कोर) सेंटर एंड कॉलेज मेरठ में बृहस्पतिवार को युवा अधिकारियों की पीपिंग (सितारे) सेरेमनी का आयोजन किया गया। यह समारोह उन युवा सैन्य अधिकारियों के सम्मान में आयोजित किया गया, जिन्होंने सफलतापूर्वक 16 सप्ताह का कठिन बुनियादी प्रशिक्षण (बेसिक ट्रेनिंग) पूरा कर लिया है। इस अवसर पर उन्हें आधिकारिक रूप से उनके रैंक प्रदान किए गए।

 

चंपावत जिले के बनबसा पचपकरिया के अमन कुमार आर्य को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि RVC सेंटर के कमांडेंट मेजर जनरल लक्ष्मीकांत मदेवार और अमन कुमार आर्य के पिता डॉ. मोहन राम आर्य ने कंधों पर रैंक लगाकर सम्मानित किया। सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. मोहन राम आर्य ने बताया कि बृहस्पतिवार को मेरठ में उनके पुत्र अमन को कमांडेंट मेजर जनरल लक्ष्मीकांत मदेवार रैंक प्रदान की। इस अवसर पर अमन की मां पूर्व प्रधानाचार्य आशा आर्या भी मौजूद थे। पीपिंग सेरेमनी भारतीय सेना की समृद्ध परंपराओं, मूल्यों और राष्ट्र सेवा के प्रति समर्पण का जीवंत प्रतीक है।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.