Tuesday Sep 22, 2026

3 दिन पहले बुखार आने पर चंंपावत जिला अस्पताल लाने के बाद हल्द्वानी सुशीला तिवारी अस्पताल में दम तोड़ा

बाराकोट क्षेत्र की पम्दा ग्राम पंचायत के उप प्रधान मनमोहन टम्टा की मौत से गमगीन हैं लोग

देवभूमि टुडे

चंपावत/बाराकोट। बाराकोट क्षेत्र की पम्दा ग्राम पंचायत के उप प्रधान का एकाएक निधन हो गया। 3 दिन पूर्व उनकी तबीयत बिगड़ी थी और आज 21 सितंबर को उन्होंने अंतिमम सांस ली। वे अपने पीछे पत्नी, दो  पुत्र छोड़ गए हैं। निधन से क्षेत्र के लोग गमगीन हैं।

मनमोहन टम्टा। (फाइल फोटो)

जानकारी के मुताबिक पम्दा के उप प्रधान मनमोहन टम्टा (49) को 3 दिन पहले बुखार आया था। उन्हें चंपावतत जिला अस्पताल लाया गया था। तबीयत में सुधार नहीं होने पर उन्हें हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर किया गया था। जहां आज 21 सितंबर को उन्होंने दम तोड़ दिया। मिलनसार एवं लोगों के सुख-दुख में मददगार मनमोहन टम्टा के एकाएक निधन से क्षेत्र के लोग सकते में हैं।

निधन पर लोहाघाट के विधायक खुशाल सिंह अधिकारी, जिला पंचायत सदस्य योगेश जोशी, मनीषा कालाकोटी, ब्लॉक प्रमुख सीमा विश्कर्मा, लड़ीधूरा शैक्षिक एवं सांस्कृतिक मंच के अध्यक्ष नागेंद्र कुमार जोशी, ग्राम प्रधान ललित प्रसाद टम्टा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य भवानी टम्टा, व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय वर्मा, सरपंच ललित मोहन जोशी, पंकज टम्टा आदिद ने शोक जताया है।






Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.