Friday Sep 18, 2026

बाराकोट का विख्यात लड़ीधूरा महोत्सव 21 अक्टूबर से शुरू हो 6 दिन तक चलेगा

खेल एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे, संयोजक मंडल का हुआ गठन

देवभूमि टुडे

चंपावत/बाराकोट। बाराकोट का विख्यात लड़ीधूरा महोत्सव 21 अक्टूबर से शुरू होगा। 6 दिन तक चलने वाले इस महोत्सव का समापन 26 अक्टूबर को होगा। बाराकोट के श्री रामलीला मंच में नागेंद्र जोशी की अध्यक्षता एवं रितेश वर्मा की संचालन में हुई लड़ीधूरा शैक्षिक एवं सांस्कृतिक मंच की बैठक में महोत्सव की तैयारियों को लेकर विचार मंथन किया गया।

महोत्सव में होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों के लिए संयोजक मंडलों का गठन कर दिया गया है। लड़ीधूरा शैक्षिक एवं सांस्कृतिक मंच के अध्यक्ष नागेंद्र जोशी ने बताया कि संस्कृत दलों के लिए नॉर्थ जोन कल्चरल सेंटर पटियाला के माध्यम से हरियाणा, पंजाब, जम्मू कश्मीर,मथुरा, गुजरात एवं मिजोरम के सांस्कृतिक दलों से संपर्क किया जा रहा है। इसके अलावा लोक संस्कृति पर आधारित क्षेत्रीय दलों को भी प्राथमिकता दी जाएगी।

लड़ीधूरा मंदिर।

महोत्सव के कार्यक्रमों का तिथिक्रम:

21 अक्टूबर: कलश यात्रा।

22 अक्टूबर: विद्यालयों की सांस्कृतिक झांकियां के साथ विधिवत उद्घाटन।

22 से 24 अक्टूबर:सांस्कृतिक संध्या।

23 से 25 अक्टूबर: छात्र-छात्राओं के लिए खेल एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम।

मौजूद थे ये लोग:

जिला पंचायत सदस्य योगेश जोशी, व्यापार संघ अध्यक्ष संजय वर्मा, महोत्सव के सांस्कृतिक संयोजक लोकमान सिंह अधिकारी, देवेंद्र सिंह अधिकारी, नवीन चंद्र जोशी, जगदीश सिंह अधिकारी, दुर्गेश चंद्र जोशी, रितेश वर्मा, प्रदीप सिंह ढेक, गिरीश सिंह अधिकारी, भारत चौधरी, किशोर जोशी, शुभम गोस्वामी,सूरज बिष्ट, स्वप्निल जोशी, सौरभ गोस्वामी, विजय नाथ गोस्वामी, रजत वर्मा, राहुल जोशी, गुड्डू वर्मा, नमन जोशी, शंकर पांडे,जगदीश वर्मा, मदन मोहन जोशी, दीपक अधिकारी आदि।






Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.