SOG एवं बनबसा पुलिस की संयुक्त कार्यवाई में बनबसा में बैग की एक दुकान से बरामद हुईं प्रतिबंधित दवाएं
देवभूमि टुडे
चंपावत/बनबसा। बनबसा में बैग की एक दुकान से प्रतिबंधित दवाएं बरामद हुई हैं। SOG एवं बनबसा पुलिस की संयुक्त कार्यवाई में ये कामयाबी मिली है। मुकदमा दर्ज करने के साथ ही आरोपी दुकानदार को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस के मीडिया ग्रुप के मुताबिक बनबसा के मीना बाजार क्षेत्र स्थित बैग बिक्री एवं रिपेयरिंग की दुकान पर SOG प्रभारी कमलेश भट्ट के नेतृत्व में छापेमारी की गई। तलाशी लिए जाने पर दुकान के भीतर से बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित दवाइयां मिलीं। नशे में भी इस्तेमाल में आने पर इन दुकानों की बिक्री बिना चिकित्सकीय परामर्श के नहीं हो सकती है। साथ ही इन दवाइयों की बिक्री भी Medical Store से ही की जा सकती है।
इन प्रतिबंधित दवाइयों के अलावा 39760 रुपयों की भारतीय एवं नेपाली मुद्रा भी बरामद की गई। पुलिस ने आरोपित को मौके पर गिरफ्तार किया। आरोपित बंटी सिंह मूल निवासी इस्लामनगर, बदायूं हाल निवासी फागपुर, बनबसा, चंपावत के विरुद्ध बनबसा थाने में NDPS अधिनियम की धारा 8/22/27 के अंतर्गत दर्ज किया गया है।
शुरुआती पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि नशीली दवाइयां पीलीभीत एवं बरेली से खरीदकर बनबसा क्षेत्र में भारत एवं नेपाली नागरिकों को ऊंचे दामों पर बेचता था। पुलिस अभियुक्त से जुड़े सप्लाई नेटवर्क, स्रोत एवं अन्य संबंधित व्यक्तियों के संबंध में जांच एवं पूछताछ भी कर रही है। पुलिस जांच के दौरान अभियुक्त का वर्ष 2025 में थाना बनबसा में आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत होना भी प्रकाश में आया है।
बरामद दवाएं एवं अन्य सामग्रियां:
• Alprazolam Tablets – 126
• प्रतिबंधित Capsules – 67
• Proxy SPAS Capsules – 1323
• V+ V Care Capsules – 100
• Codeine Syrup – 10 शीशी
• नेपाली मुद्रा – ₹30,700/-
• भारतीय मुद्रा – ₹9,060/-
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम:
पुलिस टीम में SOG प्रभारी कमलेश भट्ट, हेड कांस्टेबल तपेंद्र जोशी, नईम कुरैशी, मोहम्मद नासिर, कांस्टेबल कुलदीप सिंह, ललित कुमार, सूरज कुमार, उमेश और मनीष महरा शामिल थे।
© 2026. All Rights Reserved.