2 दिन तक बैंक की चंपावत शाखा में भी ठप रहा कामकाज
निजीकरण से अपने भविष्य को लेकर आशंकित है कर्मचारी-अधिकारी
केंद्र सरकार ने IDBI बैंक की 60.72% हिस्सेदारी फेयरफैक्स फाइनेंशियल होल्डिंग्स को बेची
देवभूमि टुडे
चंपावत। निजीकरण के विरोध में IDBI (Industrial Development Bank of India) के कर्मी-अधिकारियों ने बैंक के निजीकरण का विरोध किया है। इसे IDBI बैंक की चंपावत की शाखा में भी 2 नवंबर से 2 दिन हड़ताल रही। कर्मचारी निजीकरण के चलते अपने भविष्य को लेकर आशंकित हैं।
शाखा प्रबंधक अभिषेक पांडेय ने बताया कि 2 दिन की हड़ताल से बैंक का कामकाज ठप रहा। अलबत्ता कल नवंबर माह में पहली बार कल 4 नवंबर को बैंक की शाखा खुलेगी। जिले में IDBI की इकलौती शाखा चंपावत में है। कर्मचारी बैंक के निजीकरण का विरोध कर रहे हैं। केंद्र सरकार ने IDBI बैंक की 60.72% हिस्सेदारी कनाडा की फेयरफैक्स फाइनेंशियल होल्डिंग्स को करीब 52878 करोड़ रुपये में बेचने की इस साल 14 अक्टूबर को मंजूरी दी थी। मार्च 2027 तक इस विनिवेश की प्रक्रिया के पूरे होने की संभावना है।
© 2026. All Rights Reserved.