चंपावत जिले के प्रवेशद्वार बनबसा में दो अन्य मेडिकल स्टोर्स के क्रय-विक्रय पर रोक
औषधि निरीक्षक हर्षिता के मुआयने के दौरान 3 मेडिकल स्टोर्स में कमियां पाई गईं
देवभूमि टुडे
चंपावत। न प्रोपराइटर न फार्मासिस्ट। इंटर पास व्यक्ति दवाएं बेच रहा था। ये हाल चंपावत जिले के प्रवेशद्वार बनबसा गड़ीगोठ के एक मेडिकल स्टोर का था। औषधि निरीक्षक हर्षिता ने आज 11 मई को इस मेडिकल स्टोर का लाइसेंस निलंबित करने की संस्तुति की है। कहा कि ये लाइसेंस की शर्तों का गंभीर उल्लंघन है। बताया कि निलंबन की संस्तुति देहरादून के अनुज्ञापन अधिकारी को कल 12 मई को भेजी जाएगी।



इसके अलावा दो मेडिकल स्टोर में सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग उपलब्ध नहीं हो सकी। इस कारण इन दोनों मेडिकल स्टोर्स को दवाओं की क्रय-विक्रय पर रोक लगाई गई है। संबंधित मेडिकल स्टोर्स को 5 दिन के भीतर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। संतोषजनक स्पष्टीकरण नहीं मिलने पर इन प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित करने की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। अलबत्ता एक मेडिकल स्टोर में व्यवस्थाएं ठीक पाई गई। इसके अलावा चार दवाओं के सेंपल भी लिए गए।
© 2026. All Rights Reserved.