Saturday Aug 22, 2026

SOG की कार्रवाई में 25 ग्राम स्मैक के साथ बनबसा से दबोचा गया सौरव यादव

देवभूमि टुडे

चंपावत/बनबसा। 25 ग्राम स्मैक के साथ बनबसा से एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया।  आरोपित के खिलाफ NDPS एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपित हिस्ट्रीशीटर है एवं उसके खिलाफ 7 मुकदमें पहले से दर्ज है।

SOG प्रभारी कमलेश भट्ट के नेतृत्व में बनबसा क्षेत्र में पंपापुर से नई बस्ती की ओर चेकिंग अभियान के दौरान थाना बनबसा के हिस्ट्रीशीटर सौरव यादव उर्फ खुक्का (25) निवासी चनेटी लाल फाटक, बरेली, हाल निवासी मीना बाजार नई बस्ती, वार्ड नंबर 5, बनबसा को 25 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया।

 

अभियुक्त का आपराधिक इतिहास:

1.FIR No. 107/2022, धारा 60 आबकारी अधिनियम

2.FIR No. 118/2022, धारा 60 आबकारी अधिनियम

3.FIR No. 33/2023, धारा 60 आबकारी अधिनियम

4 FIR No. 375/2024, धारा 125(A)/125(B)/281 BNS

5.FIR No. 41/2025, धारा 8/21/60 NDPS Act

6.FIR No. 106/2026, धारा 27 NDPS Act

7.FIR No. 60/2026, धारा 8/21/29/60 NDPS Act

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम:

SOG प्रभारी कमलेश भट्ट, हेड कांस्टेबल नासिर हुसैन, कांस्टेबल ललित चौधरी, कुलदीप सिंह, सूरज कुमार और रेखा भट्ट।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.