Tuesday Nov 24, 2026

सैन्य स्टेशन बनबसा के मैदान में आयोजित अग्निवीर भर्ती रैली के दूसरे दिन पिथौरागढ़ की 6 तहसीलों के 800 से अधिक युवाओं ने दौड़ में लिया हिस्सा

9 बैचों में हुई दौड़, सफल अभ्यर्थी शारीरिक एवं चिकित्सा परीक्षण के लिए चयनित

देवभूमि टुडे

चंपावत/बनबसा। सैन्य स्टेशन बनबसा के मैदान में आयोजित अग्निवीर भर्ती रैली के दूसरे दिन आज 24 नवंबर को पिथौरागढ़ जिले की मुनस्यारी, बंगापानी, थल, तेजम, गंगोलीहाट और गणाई गंगोली तहसीलों के 800 से अधिक युवाओं ने हिस्सा लिया। दौड़ में सफल अभ्यर्थी दस्तावेजों के सत्यापन के बाद शारीरिक एवं चिकित्सा परीक्षण के लिए चयनित किए गए।

अग्निवीर भर्ती रैली।

रैली स्थल पर सुबह से ही अभ्यर्थियों का पहुंचना शुरू हो गया था। सेना के जवानों ने प्रवेश के समय अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच की। इसके बाद 9 बैचों में दौड़ कराई गई। जोनल भर्ती कार्यालय (उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड) के अधीन सेना भर्ती कार्यालय, पिथौरागढ़ की ओर से आयोजित भर्ती रैली की संपूर्ण प्रक्रिया निदेशक कर्नल अमोल दाबड़घाव की देखरेख में चल रही है।

कल पिथौरागढ़ की 6 तहसीलों के अभ्यर्थी लेंगे हिस्सा:

रैली के तीसरे दिन कल 25 नवंबर को पिथौरागढ़ जिले की बेड़ीनाग, कनालीछीना, धारचूला, पांखू, डीडीहाट और देवलथल तहसीलों के अभ्यर्थी दौड़ में हिस्सा लेंगे।






Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.