मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा करेंगे शिरकत
चार खाम और सात थोक के लोग खेलेंगे बगवाल
सभी तैयारियां पूरी
देवभूमि टुडे
चंपावत/देवीधुरा। मां वाराही धाम देवीधुरा के खोलीखांड दुबाचौड़ मैदान में आज 28 अगस्त को अपरान्ह 1 बजे बाद बगवाल होगी। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। मंदिर को फूल मालाओं के साथ सजाया गया है। रक्षा बंधन (आषाढ़ी कौतिक) के दिन फूल-फलों से खेली जाने वाली बगवाल में चार खाम और सात थोक के रणबांकुरे शिरकत करेंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बगवाल में मुख्य अतिथि होंगे। केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा और उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा भी बगवाल में शिरकत करेंगे।

डीएम मनीष कुमार और पुलिस अधीक्षक रेखा यादव ने बताया कि बगवाल में व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी तैयारियां की गई हैं। क्षेत्र को 4 सेक्टरों में बांटा गया है। पुलिस की टीमें तैनात हैं। पूरे क्षेत्र की सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है। पार्किंग और यातायात व्यवस्था के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
© 2026. All Rights Reserved.