Wednesday Jun 10, 2026

टनकपुर नयागोठ निवासी बद्री दत्त शर्मा का 82 वर्ष की उम्र में निधन

देवभूमि टुडे

चंपावत/टनकपुर। टनकपुर के सामाजिक कार्यकर्ता और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार से ताल्लुक रखने वाले बद्री दत्त शर्मा (82) का निधन हो गया। वे पिछले कुछ समय से बीमार थे। बद्री दत्त शर्मा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय बाला दत्त शर्मा के पुत्र हैं। वे अपने पीछे भरापूरा परिवार छोड़ गए हैं।

 

बद्री दत्त शर्मा। (फाइल फोटो)

 

पूर्णागिरि मार्ग नयागोठ निवासी शर्मा ने 9 जून की पूर्वान्ह अपने आवास पर अंतिम सांस ली। 10 जून की पूर्वान्ह उनका अंतिम संस्कार काकड़ घाट में किया जाएगा। उनके निधन पर पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी कल्याण समिति के अध्यक्ष महेश चौड़ाकोटी, ज्येष्ठ उप प्रमुख भुवन चंद्र पांडेय सहित कई लोगों ने शोक जताया है।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.