Sunday Aug 16, 2026

DM मनीष कुमार ने किया सम्मान

अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज बैडमिंटन प्रतियोगिता में दो बार राज्य का प्रतिनिधित्व करने पर मुख्य फार्मेसी अधिकारी विष्णु गिरी गोस्वामी हुए सम्मानित

देवभूमि टुडे

चंपावत। स्वतंत्रता दिवस पर जिला प्रशासन चंपावत एवं जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में सम्मान समारोह हुआ। जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के दौरान आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में जिला चिकित्सालय चंपावत के मुख्य फार्मेसी अधिकारी विष्णु गिरी गोस्वामी को खेल के क्षेत्र में उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया।

विष्णु गिरी गोस्वामी ने 'अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज बैडमिंटन प्रतियोगिता' में लगातार दो वर्ष (सत्र 2024–25 एवं वर्ष विष्णुजी2025–26) राष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखंड राज्य और चंपावत का प्रतिनिधित्व किया है। उनकी इस उपलब्धि के लिए हुए सम्मान स्वरूप समारोह में जिलाधिकारी मनीष कुमार, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. जीएस खाती, अपर जिलाधिकारी कृष्ण नाथ गोस्वामी और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेश कुमार चौहान ने संयुक्त रूप से उन्हें प्रशस्ति प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

बैडमिंटन खिलाड़ी विष्णु गिरी गोस्वामी को सम्मानित करते DM मनीष कुमार।

स्वास्थ्य विभाग में अपने शासकीय दायित्वों के साथ-साथ खेल जगत में राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाना जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के लिए गर्व का विषय है। DM एवं अन्य अधिकारियों ने कहा कि राजकीय सेवा के साथ खेल के प्रति ऐसा अटूट समर्पण और उत्कृष्ट प्रदर्शन अन्य कर्मचारियों व युवाओं के लिए अनुकरणीय और प्रेरणादायक मिसाल है। समारोह के अंत में सभी गणमान्य अधिकारियों एवं जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के सदस्यों ने विष्णु गिरी गोस्वामी को बधाई दी है।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.