उत्तर प्रदेश के CM योगी आदित्यनाथ को उत्तर प्रदेश में उत्तराखंड का घुसपैठिया कहने पर भड़का भाजयुमो
टनकपुर में भाजयुमो ने सपा नेता का फूंका पुतला
देवभूमि टुडे
चंपावत/टनकपुर। समाजवादी पार्टी सुप्रीमो और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा उत्तर प्रदेश में उत्तराखंड के ‘घुसपैठिए’ को लेकर की गई टिप्पणी से सियासी बवंडर मच गया है। आज 25 अक्टूबर को भाजयुमो ने जिलाध्यक्ष मुकेश जोशी के नेतृत्व में टनकपुर में अखिलेश यादव का पुतला फूंका। इसे उत्तराखंडियों का अपमान बताया।
विरोध प्रदर्शन में मोर्चा के जिला सह प्रभारी शशांक बिष्ट, जिला महामंत्री जतिन देऊपा, बनबसा मंडल के अध्यक्ष मनोज कश्यप, टनकपुर मंडल अध्यक्ष मनीष बिष्ट, छात्रसंघ अध्यक्ष अनुष्का सोनकर, जिला सोशल मीडिया प्रभारी हरीश जोशी, नितिन डांगी, सौरव पांडेय, तनुज जोशी, रोहित रैसवाल, सुनील नरियाल, राहुल कश्यप आदि शामिल थे।


ये था विवादित बयान:
उत्तर प्रदेश के पूर्व CM अखिलेश यादव ने पिछले हफ्ते पत्रकारों से बात करते हुए कहा था कि "सबसे बड़े घुसपैठिए कौन हैं उत्तर प्रदेश में उत्तराखंड के"। इस बयान में भले ही सीधे नाम नहीं लिया गया था, लेकिन इशारों में यह आपत्तिजनक टिप्पणी UP के मौजूदा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए की गई थी।
पौड़ी में जन्मे योगी आदित्यनाथ न केवल उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से 1998 से 2014 तक लगातार 5 बार न केवर सांसद निर्वाचित हुए, बल्कि गोरक्षपीठाधीश्वर भी हैं। साथ ही मार्च 2017 से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं।
© 2026. All Rights Reserved.