Thursday Oct 8, 2026

चंपावत में सेवा संकल्प अभियान के तहत हुआ कार्यक्रम

प्रधानमंत्री का लाइव प्रसारण भी हुआ

देवभूमि टुडे

चंपावत। चंपावत में प्रधानमंत्री के राजनीति जीवन में 25 वर्ष पूरे होने पर सेवा सकल्प अभियान के तहत सेवा ज्योति यात्रा का आयोजन किया गया। इस दौरान मोटर स्टेशन से जीआईसी चौक तक ज्योति यात्रा निकाली गई। जिसमें बड़ी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने शिरकत की।

सेवा ज्योति यात्रा।

आज 7 अक्टूबर को चंपावत के गांधी चौक में कैबिनेट मंत्री खजान दास की मौजूदगी में सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा ज्योति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लाइव प्रसारण के माध्यम से लोगों को संबोधित किया। जिसके बाद मोटर स्टेशन से जीआईसी चौक तक ज्योति यात्रा निकाल गई। मुख्य वक्ता कैबिनेट मंत्री खजान दास ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों की जनसेवा काफी बेहतर रही है। जिसमें देश को आगे बढ़ाने में काफी मदद मिलेगी। अन्य विभागों की ओर से रंगोली प्रतियोगिता हुई। भाजपा के जिला महामंत्री पूरन सिेह मेहरा के संचालन में जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत, प्रभारी गुंजन सुखीजा, सह प्रभारी हिमांशु बिष्ट, जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद अधिकारी, पूर्व विधायक पूरन सिंह फर्त्याल, दायित्वधारी श्याम नारायण पांडे, मुकेश महराना, रोहित बिष्ट, जिलाध्यक्ष गोविन्द सामंत, जिला उपाध्यक्ष कैलाश अधिकारी, नगर पालिकाध्यक्ष प्रेमा पांडे, ब्लॉक प्रमुख अंचला बोहरा, पूर्व प्रमुख विनीता फर्त्याल, पूर्व ब्लॉक प्रमुख रेखा देवी, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष दीपा जोशी, महामंत्री मुकेश कलखुड़िया, पूर्व जिलाध्यक्ष हिमेश कलखुड़िया, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष मुकेश जोशी, डॉ. बीसी जोशी, एडवोकेट गौरव पांडेय, कैलाश बोहरा सहित बड़ी संख्या में मौजूद थे।






Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.