Wednesday Feb 4, 2026

चंपावत में बड़ी स्क्रीन लगा भाजपा ने देखा आम बजट

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पेश किया 2026-27 का बजट 

देवभूमि टुडे

चंपावत। केंद्र सरकार ने आज 1 फरवरी को देश का वर्ष 2026-27 का बजट पेश किया। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लगातर 9वीं बार ये बजट प्रस्तुत किया। भाजपा का दावा है कि यह बजट विकसित भारत का बजट है और 2047 के विकसित भारत के लक्ष्य को पूरा करने में यह बजट कारगर सिद्ध होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश प्रगति कर रहा है।

BJP चंपावत ने गांधी चौक पर बड़ी स्क्रीन लगाकर बजट को लोगों के बीच सुना गया। व्यापारियों और भाजपा कार्यकर्ताओं का दावा है कि यह बजट विकसित भारत का बजट है। भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत ने कहा कि देश के हर जिले में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में बालिका छात्रावास बनना सरकार का बेटियों की प्रति सम्मान को दर्शाता है। पर्यटन को लेकर बजट में विशेष प्रावधान किया गया है। पर्वतीय राज्यों में आपदा आदि संवेदनशीलता के दृष्टिगत ट्रेकिंग संस्थान स्थापित होगा, जो कि आपदा आदि संवेदनशील परिस्थितियों में सहायक सिद्ध होगा। पार्टी ने कहा कि यह केंद्र की उत्तराखंड के प्रति दूरदर्शी सोच को दर्शाता है।

साथ ही देश के ऐतिहासिक स्थलों को पर्यटन से जोड़ना, खेलो इंडिया के तहत खेल में रोजगार व कौशल बढ़ाने की पहल, प्रत्येक क्षेत्र में महिलाओं को प्रोत्साहित करने की बात यह सिद्ध करती है कि केंद्र सरकार लगातार महिला सशक्तिकरण को लेकर कार्य करती है। कृषि, पशुपालन क्षेत्र में सरकार लगातार कार्य कर रही है। दिव्यांगजनों को हर क्षेत्र में प्रोत्साहित करने की बात यह दर्शाती है कि सरकार लगातार दिव्यांगजनों की चिंता करती है। जिला अस्पतालों में इमरजेंसी और ट्रॉमा सेंटरों पर ध्यान देने की बात केंद्र सरकार के इस बजट में कही गई है।

चंपावत में टीवी पर केंद्रीय बजट देखते भाजपा कार्यकर्ता।

 

मौजूद थे ये लोग:

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नरेंद्र लडवाल, कार्यक्रम संयोजक भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रकाश पांडेय, सह संयोजक मंडल अध्यक्ष सुनील पुनेठा, सह संयोजक भाजयुमो प्रदेश लीगल संयेाजक एडवोकेट गौरव पांडेय, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, जगदीश जोशी, जिला उपाध्यक्ष कैलाश अधिकारी, मंडल अध्यक्ष प्रकाश बिनवाल, व्यापार संघ अध्यक्ष विकास साह, OBC मोर्चा जिलाध्यक्ष पवन नाथ, सभासद रोहित बिष्ट, दिनेश बरदोला, नंदन तड़ागी, मंडल उपाध्यक्ष आनंद अधिकारी, रमेश खाती, युवा मोर्चा महामंत्री पारस महर, मंडल अध्यक्ष सौरभ नयाल, जिला मंत्री सूरज बोहरा, ललित गोस्वामी, कपिल खर्कवाल, हरीश जोशी, अजय प्रहरी सहित व्यापारी व भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

राजकोषीय घाटे को घटाकर 4.3% करने का लक्ष्य:

वित्त मंत्री ने 53.5 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया। राजकोषीय घाटे को घटाकर 4.3% करने का बड़ा लक्ष्य रखा गया है। गैर ऋण प्राप्तियां और कुल व्‍यय क्रमश: 36.5 लाख करोड और 53.5 लाख करोड रुपये रहने का अनुमान है। केंद्र की शुद्ध कर प्राप्तियां 28.7 लाख करोड रुपए रहने का अनुमान है। सकल बाजार उधारी 17.2 लाख करोड रुपये और दिनांकित प्रतिभूतियों से शुद्ध बाजार उधारी 11.7 लाख करोड़ रुपये रहने का अनुमान है।

 




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.