पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के समापन मौके पर बोले मुख्यमंत्री
दो दिनी प्रशिक्षण में कार्यकर्ताओं को 12 विषयों पर प्रशिक्षित किया गया
देवभूमि टुडे
चंपावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि भाजपा सरकार का लक्ष्य कमजोर और गरीब वर्ग का कल्याण है। इसके लिए सरकार अनेकों नीतियां बना रही है। आज 16 अप्रैल को भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत की अध्यक्षता और कार्यक्रम संयोजक जिला महामंत्री मुकेश कलखुड़िया के संचालन में देवीधुरा में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के समापन मौके पर अपनी सरकार की गरीब कल्याण योजनाएं और उनका क्रियांवयन विषय पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य गरीब कल्याण है। इसके लिए नीति निर्माण और उसका कारगर क्रियांवयन पर विशेष जोर दिया जा रहा है।






दो दिन तक चले प्रशिक्षण महाभियान में कुल 12 विषयों पर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया। सैद्धांतिक अधिष्ठान, संगठन अनुशासन, विचार परिवार, एकात्म मानव दर्शन, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद, पंच निष्ठाएं, बूथ, देश के समक्ष चुनौतियां व राजनीतिक व सामाजिक विषय, भाजपा का इतिहास व विकास, कार्यकर्ता का विकास, सम्मान व अपेक्षाएं, कार्य विस्तार, व्यावहारिक सत्र, बूथ प्रबंधन मन की बात, सोशल मीडिया, मीडिया प्रबंधन, अपनी सरकार की गरीब कल्याण योजनाएं और उनका क्रियांवयन जैसे विषयों पर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया गया। दो दिनी सत्र में प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र बिष्ट, भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रूचि भट्ट, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रदीप बिष्ट, दर्जा मंत्री सुरेश भट्ट, बागेश्वर के जिला प्रभारी कुंदन लटवाल, भाजपा एससी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष बलवीर घुनियाल, विशाल गुप्ता, चंपावत के जिला सह प्रभारी हिमांशु बिष्ट, प्रदेश प्रवक्ता नवीन ठाकुर ने जानकारी दी। कल 15 मई को हुए पहले सत्र की अध्यक्षता भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सतीश चंद्र पांडेय ने की।
प्रमुख रूप से ये पदाधिकारी मौजूद थे:
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद अधिकारी, पूर्व विधायक पूरन सिंह फर्त्याल, दर्जा मंत्री श्याम नारायण पांडेय, हेमा जोशी, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, वरिष्ठ नेता एडवोकेट शंकर दत्त पांडेय, सुभाष बगौली, लक्ष्मण सिंह लमगड़िया, राजू बिष्ट, राजेश बिष्ट सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे।
स्कूटी से दून से देवीधुरा पहुंचे ठाकुर:
चंपावत। डीजल-पेट्रोल के इस्तेमाल में कटौती की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील का भाजपा में असर होने लगा है। आज 16 मई को प्रशिक्षण महाभियान के समापन मौके पर शिरकत करने के लिए भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता नवीन ठाकुर विकासनगर देहरादून से स्कूटी से देवीधुरा पहुंचे।
© 2026. All Rights Reserved.