Tuesday Nov 24, 2026

एकजुटता, बूथ प्रबंधन एवं सरकारी योजनाओं व उपलब्धियों को जन सामान्य तक पहुंचाने पर जोर दिया

भाजपा के प्रदेश सह प्रभारी अरविंद मेनन ने कार्यकर्ताओं की बैठक ली

देवभूमि टुडे

चंपावत। भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड के सह प्रभारी अरविंद मेनन ने 2027 के शुरू में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटने का कार्यकर्ताओं से आह्वान किया है। चंपावत जिला कार्यालय में भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत की अध्यक्षता में हुई आज 26 अक्टूबर को हुई बैठक में उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता जीत की हैट्रिक के लिए काम करें। उन्होंने एकजुटता, बूथ प्रबंधन एवं सरकारी योजनाओं व उपलब्धियों को जन सामान्य तक पहुंचाने पर जोर दिया।

प्रदेश सह प्रभारी ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों व योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने के लिए काम करें। कहा कि प्रदेश सरकार ने आम जनता के हित में अनेकों कार्य किए हैं। सरकार के कामकाज को लोगों तक पहुंचाना जरूरी है। प्रदेश सह प्रभारी मेनन ने ने कहा कि एकजुटता के साथ चुनाव लड़ने के लिए कार्यकर्ता कमर कस लें, ताकि पार्टी उत्तराखंड में जीत की हैट्रिक बना सके। इससे पूर्व पहली बार चंपावत पहुंचने पर नेताओं ने अरविंद मेनन का स्वागत किया। बैठक का संचालन जिला महामंत्री मुकेश कलखुड़िया एवं पूरन मेहरा ने किया।

बैठक को संबोधित करते भाजपा प्रदेश सह प्रभारी अरविंद मेनन।

बैठक में मौजूद थे ये नेता:

भाजपा प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार, जिला प्रभारी गुंजन सुखीजा, सह प्रभारी हिमांशु बिष्ट, प्रदेश मंत्री निर्मल मेहरा, जिला उपाध्यक्ष कैलाश अधिकारी, पूर्व विधायक पूरन सिंह फर्त्याल, जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद अधिकारी, ब्लॉक प्रमुख अंचला बोहरा, दर्जा मंत्री श्याम नारायण पांडेय, मुकेश महराना, सुभाष बगौली, हेमा जोशी, किरन देवी, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख विनीता फर्त्याल, एडवोकेट शंकर दत्त पांडेय, सतीश पांडेय, SETU आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष राजशेखर जोशी, सभासद प्रेमा चिल्कोटी, नंदन तड़ागी, राजू गड़कोटी, सुनील पुनेठा, कैलाश बोहरा, राकेश बोहरा, गिरीश कुवंर, देवेंद्र पाटनी, कमलेश भट्ट, तुलसी कुवंर, जगदीश बोहरा, जगदीश जोशी, सचिन जोशी, प्रकाश बिनवाल, गुमान बोरा, बब्लू देव, सरोज चंद, सुनीता मुरारी, नरेश करायत, बलवंत गिरी, नवीन भट्ट, गौरव पाण्डेय, टीका सिंह, मुकेश जोशी, सूरज कुमार, सूरज प्रहरी, दलीप सिंह, नीरज बोहरा आदि।






Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.