Thursday Mar 19, 2026

मुख्य वक्ता भारतीय जनता पार्टी के उत्तराखंड के संगठन महामंत्री अजय कुमार रहे मुख्य वक्ता

कहा-संगठन को सशक्त करने के लिए जमीनी स्तर पर ठोस काम करें कार्यकर्ता

देवभूमि टुडे

चंपावत। भारतीय जनता पार्टी के उत्तराखंड के संगठन महामंत्री अजय कुमार ने कहा कि संगठन को सशक्त करने के लिए कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर ठोस काम करें। आज 18 मार्च को भाजपा के चंपावत जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत की अध्यक्षता और महामंत्री मुकेश कलखुड़िया व पूरन मेहरा के संचालन में हुई जिला बैठक में उन्होंने कहा कि पार्टी विचारधारा की समझ और नेतृत्व को निखारने के लिए प्रशिक्षण महत्वपूर्ण माध्यम है।

मुख्य वक्ता अजय कुमार ने कहा कि प्रशिक्षण से कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा से जोड़ राष्ट्र की सेवा के लिए तैयार किया जाता है। प्रशिक्षण कार्यक्रम पार्टी की नीतियों, सिद्धांतों और रीति-रिवाजों को आगे बढ़ाने का जरिया है। कहा कि व्यक्ति के निर्माण से संगठन और संगठन के निर्माण से राष्ट्र का निर्माण होता है। उन्होंने संगठन को सशक्त करने के साथ ही आगामी चुनावों के मद्देनजर धरातल में ईमानदारी से काम करने पर जोर दिया।

बैठक में मौजूद पदाधिकारी।

जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत ने कहा कि सभी मंडल और मंडलों के बाद बूथ स्तर तक होने वाले प्रशिक्षणों से नए कार्यकर्ता पार्टी की रीति-नीति और विचारधारा को भली प्रकार समझ सकेंगे। पार्टी 6 अप्रैल को भाजपा के स्थापना दिवस और 14 अप्रैल को संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती जोरशोर से मनाएगी। 21 मार्च को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के हल्द्वानी आगमन पर चंपावत जिले से बड़ी संख्या में पदाधिकारी शिरकत करेंगे।

प्रमुख रूप से मौजूद थे ये पदाधिकारी:

बैठक में पार्टी के चंपावत जिला प्रभारी गुंजन सुखीजा, जिला सह प्रभारी हिमांशु बिष्ट, प्रदेश मंत्री निर्मल माहरा, बूथ लेवल अभिकर्ता वन चंपावत विधानसभा क्षेत्र के सतीश चंद्र पांडेय व लोहाघाट विधानसभा क्षेत्र के एडवोकेट शंकर दत्त पांडेय, दर्जा राज्य मंत्री श्याम नारायण पांडेय, जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद अधिकारी, ब्लॉक प्रमुख अंचला बोहरा, महेंद्र ढेक, सीमा आर्या, ज्येष्ठ उप प्रमुख पंडित भुवन पांडेय, नगर पालिकाध्यक्ष गोविंद वर्मा, विपिन कुमार, सभी मंडलों और मोर्चों के पदाधिकारी मौजूद थे।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.